Trending

सिंगापुर ओपन : सिंधु की शानदार जीत, बाकी भारतीय खिलाड़ियों का सफर समाप्त

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु कनाडा की वेन यू झांग को सीधे गेम में हराकर मंगलवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई।

साभार : गूगल

सिंधु ने सिर्फ 31 मिनट में 21 . 14, 21 . 9 से जीत दर्ज की। दूसरे दौर में उनका सामना दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता चीन की चेन यू फेइ से होगा।

भारत के प्रियांशु राजावत, किरण जॉर्ज, अनमोल खरब , मालविका बंसोड़ हालांकि पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। मालविका को थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त सुपनिदा केटथोंग ने 14 . 21, 21 . 18, 21 . 11 से हराया। वहीं प्रियांशु को सातवीं वरीयता प्राप्त जापान के कोडाइ नारोका ने 14 . 21, 21 . 10, 21 . 14 से हराया।

अनमोल को चेन ने 21 . 11, 24 . 22 से हराया। जॉर्ज को चीन के वेंग होंग यांग ने 21 . 19, 21 . 17 से हराया। वहीं आर संतोष रामराज को पुरूष एकल के पहले मैच में दक्षिण कोरिया के किम गा युन ने 21 . 14, 21 . 8 से परास्त किया।

मिश्रित युगल में भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चीन के चेंग शिंग और झांग चि ने 21 . 18, 21 . 13 से हराया। असिथ सूर्या और अमृता परमुथेश को जापान के युइची शिमोगामी और सायाका होबारा ने 21 . 11, 21 . 17 से हराया।