पंजाब किंग्स को मिला आप सांसद राघव चड्ढा का समर्थन, प्लेऑफ से पहले बढ़ाया हौसला
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब किंग्स टीम से मुलाकात की और आईपीएल 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस मुलाकात में राघव ने टीम की सह-मालिक प्रीति जिंटा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व की तारीफ की।

उन्होंने टीम की भावना, अनुशासन और जज्बे को पंजाब का गौरव बताया। पंजाब किंग्स ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह लीग मैचों में अंक तालिका में टॉप पर पहुंची है। पंजाब किंग्स ने 14 लीग मैचों में 9 जीत दर्ज की।
टीम 29 मई को पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलेगी। यह बहुत अहम मैच होगा क्योंकि विजेता को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। चंडीगढ़ में होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम को राघव ने शुभकामनाएं दीं।
https://www.instagram.com/raghavchadha88/p/DKKCP9ypZE6/
इस दौरान राघव ने प्रीति जिंटा और खिलाड़ियों को कैप भेंट की। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरों को पोस्ट करके कैप्शन लिखा, “मैंने पंजाब किंग्स की टीम से मुलाकात की और इस सीजन उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। पंजाब को टीम के जोश, अनुशासन और हिम्मत पर गर्व है। टीम ऑनर प्रीति जिंटा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग को जुनून और मजबूत इरादे के साथ नेतृत्व करने के लिए खास धन्यवाद।
https://www.instagram.com/raghavchadha88/reel/DKJ8W_dpmrQ/
कल के अहम मैच के लिए शुभकामनाएं!” प्रीति जिंटा 2008 से पंजाब किंग्स की सह-मालिक हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।
अय्यर ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइजर्स को आईपीएल खिताब दिलाया था और अब पंजाब किंग्स के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में टीम एक नई दिशा में आगे बढ़ रही है। पंजाब किंग्स के प्रशंसक इस सीजन में खिताब की उम्मीद कर रहे हैं। पंजाब किंग्स टीम ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है।