Trending

चेल्सी ने रचा इतिहास: सभी 5 यूरोपीय क्लब ट्रॉफियां जीतने वाली पहली टीम बनी

चेल्सी ने पोलैंड के व्रोकला स्टेडियम में रियल बेटिस को 4-1 से हराया। इसी के साथ चेल्सी इतिहास रचते हुए सभी पांच यूरोपीय क्लब ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। कोल पाल्मर के शानदार दूसरे हाफ के प्रदर्शन की बदौलत चेल्सी को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

@ChelseaFC

यूएफा चैंपियंस लीग में दो जीत, यूएफा यूरोपा लीग में दो, यूएफा सुपर कप में दो और यूएफा कप विनर्स कप में दो जीत के बाद यह चेल्सी की पहली कॉन्फ्रेंस लीग सफलता है।

हालांकि, अब विनर्स कप का आयोजन नहीं होता। इस सीजन (लीग चरण के बाद) यूएफा कॉन्फ्रेंस लीग में चेल्सी के कुल 42 गोल प्रतियोगिता के लिए एक रिकॉर्ड है। इसी के साथ चेल्सी ने 2022/23 सीजन में फिओरेंटीना के कुल 37 गोल को पीछे छोड़ दिया।

अब्दे एजालजौली के शानदार गोल ने बेटिस को मुकाबले के 9वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। ये टीम 65वें मिनट तक आगे थी, इसके बाद चेल्सी ने बैक-टू-बैक चार गोल दागकर खिताबी मैच 4-1 से जीता।

चेल्सी की ओर से 65वें मिनट में कप्तान एंजो फर्नांडीज ने गोल दागा। कोल पाल्मर के पास को हेडर से उन्होंने गोल पोस्ट के अंदर भेजने में कामयाबी मिली।

पहले गोल के 5 मिनट बाद निकोलस जैक्सन के गोल ने चेल्सी को 2-1 से बढ़त दिलाई। इस गोल में भी पोल्मर की भूमिका रही। मुकाबले के 83वें मिनट में सब्स्टीट्यूट जॉर्डन सांचो ने गोल दागा, जिसके बाद इंजरी टाइम में मोइसेस कैसेडो ने गोल करते हुए चेल्सी को 4-1 पर ला दिया।