Trending

जोकोविच को पैर में चोट, फिर भी मोउटेट को हराकर फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में

नोवाक जोकोविच को तीसरे सेट में बाएं पैर के अंगूठे में छाले के कारण मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा, उन्होंने कोरेंटिन मोउटेट के खिलाफ तीसरे सेट के टाईब्रेकर के इस खेल को चौथे सेट तक नहीं जाने दिया।

साभार : गूगल

जोकोविच स्थानीय खिलाड़ी मोउटेट के खिलाफ 6-3, 6-2, 7-6 से जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि मैच के बाद के उपचार में उन्हें एक घंटा लग गया और इस दौरान उनके पैर के अंगूठे से खून निकलने लगा था।

उन्होंने कहा कि उनका अगला मुकाबला शनिवार को है और ऐसे में उनके पास इससे उबरने का बहुत समय है। इस परिणाम से जोकोविच रिकॉर्ड 20वीं बार रोलां-गैरो में तीसरे दौर में पहुंचे। फ्रेंच ओपन के सबसे सफल खिलाड़ी राफेल नडाल ऐसा करने में सफल नहीं हुए। वह दो और जीत के साथ लगातार 16वें साल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगे।

जोकोविच ने 2024 में चौथे दौर के दौरान अपने दाहिने घुटने के चोटिल होने के बाद अंतिम आठ में खेलने से पहले ही नाम वापस ले लिया था। रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच ने पेरिस में तीन खिताब जीते हैं।

उन्हें बायें हाथ के खिलाफ मोउटेट के खिलाफ शुरुआती दो सेट में परेशानी नहीं हुई। मोउटेट स्थानीय दर्शकों के हौसलाअफजाई से तीसरे सेट में बेहतरीन वापसी की। इस सेट में जब स्कोर 2-2 से बराबर था तब जोकोविच को पैर में परेशानी शुरू हुई।

मोउटेट ने जोकोविच पर दबाव कायम करते हुए 4-2 की बढ़त हासिल की। जोकोविच में दर्द के बीच कुछ वापसी की लेकिन मोउटेट के पास 6-5 की बढ़त के साथ सेट प्वाइंट लेने का मौका था। मोउटेट अपने बैकहैंड से गेंद को नेट पर खेल गये और टाईब्रेकर में जोकोविच ने उन्हें कोई मौका दिये बिना मुकाबला जीता।