Trending

 पंजाब के बैंक में डकैतों ने दिनदहाड़े मचाया उत्पात

चंडीगढ़: पंजाब के फगवाड़ा के एक बैंक में डकैतों ने दिनदहाड़े उत्पात मचाया है। इस दौरान डकैतों ने 3 मिनट के अंदर बैंक के लगभग 40 लाख रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित रिहाणा जट्टां गांव में एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में यह घटना हुई है, जहां गुंडों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक तीन लुटेरे कार में सवार होकर आए और बैंक से करीब 40 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भाटी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक शिकवर दोपहर तीन बजे ह​थियारों से लैस दो बदमाश बैंक में घुस गए। उनका एक साथी कार में ही मौजूद था। दोनों बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद सभी के मोबाइल फोन छीन लिए और फिर ब्रांच मैनेजर को गन प्वाइंट पर ले लिया। डकैतों ने कै​शियर लवप्रीत कौर को कैश काउंटर खोलने कहा। इसके बाद वे महज तीन मिनट में 38 से 40 लाख रुपए बटोर कर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों डकैत सफेद कार में हो​शियारपुर की तरफ भागे हैं। बदमाशों ने जाते समय लोगों के छीने गए मोबाइल फोन इधर-उधर फैंक दिए जिन्हें पुलिस ने बाद में ​रिकवर किया।

एसएसपी गौरव तूरा लूट की पु​ष्टि करते हुए कहा है कि बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने यह भी बताया है कि हो​शियारपुर और उसके आसपास के ​जिलों में नाकाबंदी कर दी गई है।