फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में अल्काराज़ और रूण की एंट्री
फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल के चौथे दौर में गत विजेता कार्लोस अल्काराज़ ने चार सेट तक चले संघर्ष पूर्ण मैच में जीत दर्ज करके होल्गर रूण के साथ जगह बनाई।

अल्काराज ने बोस्निया के दामिर दजुमुर को 6-1, 6-3, 4-6, 6-4 से हराया। यह पहला मौका था जबकि स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज बोस्निया के खिलाड़ी के खिलाफ खेल रहे थे।
उन्होंने स्वीकार किया कि इस मैच में जीतना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे काफी परेशानी हुई। पहले दो सेट में मैंने नियंत्रण बनाए रखा था, इसके बाद उसने आक्रामक होकर खेलना शुरू किया। यह मेरे लिए वास्तव में मुश्किल था।’’
चौथे दौर में उनकी टक्कर बेन शेल्टन से होगी। डेनमार्क के 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रूण ने फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस को पांच सेट तक चले मैच में 4-6, 6-2, 5-7, 7-5, 6-2 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। रूण ने एक दर्शक को बाहर करने की अपील भी की जो लगातार उन पर चिल्ला रहा था। चौथे दौर में उनकी टक्कर इटली के आठवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेट्टी से होगी।