Trending

जय शाह ने म्यूनिख में यूईएफए अध्यक्ष से मुलाकात की, क्रिकेट के वैश्विक विस्तार पर चर्चा की

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इंटर मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन के बीच एलियांज एरिना में होने वाले चैंपियंस लीग फाइनल से पहले म्यूनिख में यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन से मुलाकात की। बीसीसीआई के पूर्व सचिव शाह ने शुक्रवार को सेफरिन से मुलाकात की।

@JayShah

शाह ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘चैंपियंस लीग फाइनल से पहले म्यूनिख में क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने और यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन के साथ चर्चा करने का सम्मान मिला।

हमारे खेल को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए अन्य खेलों के प्रमुखों से मुलाकात करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है।’’ शाह ने इस वर्ष की शुरुआत में आईओसी के पूर्व अध्यक्ष थॉमस बाक से मुलाकात की थी। लॉस एंजिलिस में 2028 होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी होगी।