यूपीसीए के अनुभवी प्रशासक युद्धवीर सिंह बने टीम इंडिया के मैनेजर
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अनुभवी प्रशासक युद्धवीर सिंह को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का मैनेजर नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई के सूत्रों ने यह जानकारी दी। युद्धवीर यूपीसीए के आजीवन सदस्य हैं। वह इससे पहले संघ के सचिव और निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।

भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी जिसका पहला मैच 20 जून से लीड्स में शुरू होगा। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस दौरान उप कप्तान होंगे।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच: 20-24 जून, हेडिंग्ले
दूसरा टेस्ट मैच: 2-6 जुलाई, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट मैच: 10-14 जुलाई, लंदन (लॉर्ड्स)
चौथा टेस्ट मैच: 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट मैच: 31 जुलाई- 4 अगस्त, लंदन (केनिंग्टन ओवल)