Trending

करछना, मेजा और कोरांव के ट्रॉयल में उतरे 194 क्रिकेटर

प्रयागराज : नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सेंट जांस अकादमी मैदान पर तीन विधानसभा क्षेत्र की टीम का ट्रॉयल रविवार को पूरा हो गया। इन तीन विधानसभा के ट्रॉयल में 194 क्रिकेटरों ने भाग्य आजमाया।

आयोजन सचिव सक्षम करवरिया ने बताया कि 30 मई एवं एक जून को कोरांव विधानसभा का ट्रॉयल सेंट जांस अकादमी मैदान पर हुआ, जिसमें 44 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया लेकिन 33 ने ट्रॉयल दिया। इससे पहले इसी मैदान पर 17 व 18 मई को करछना विधान सभा के ट्रॉयल में 77 खिलाड़ी और 24 व 25 मई को मेजा के ट्रॉयल में 84 खिलाड़ी उतरे थे।

मुख्य चयनकर्ता केबी काला के साथ एलबी काला, प्रदीप सिंह, राकेश मिश्र, सुशील ओझा और जाहिद अली ने गहन परीक्षण के बाद खिलाड़ियों का चयन किया। ट्रॉयल में बीके मिश्र और आशीष भारतीय ने भी सहयोग दिया। अब अगला ट्रॉयल बारा विधानसभा के लिए सात व आठ जून को खंडाला क्रिकेट ग्राउंड, रीवा रोड, जारी बाजार में होगा।