Trending

फ्लेमेंगो ने फोर्टालेजा को 5-0 से रौंदा, क्लब वर्ल्ड कप पर फोकस

ब्राजील सीरी ए चैंपियनशिप में टॉप पर चल रही फ्लेमेंगो ने फोर्टालेजा पर 5-0 से जीती। मेजबान टीम ने 30वें मिनट पर जियोर्जियन डी अर्रास्काएटा से बढ़त मिली।

@Flamengo_en

अर्रास्काएटा ने लियो ऑर्टिज के डिफेंस को तोड़ते हुए 12 गज की दूरी से गोल किया। एवर्टन अराउजो ने 48वें मिनट 18 यार्ड बॉक्स के किनारे से एक पावरफुल शॉट के साथ बढ़त को दोगुना किया। एवर्टन के लेऑफ के बाद 15 गज की ड्राइव के साथ लुइज अराउजो ने 56वें मिनट पर स्कोर 3-0 किया।

फ्लेमेंगो का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और माइकल ओलिवेरा ने 71वें मिनट पर गिलर्मो वरेला के 30 गज के कर्लिंग क्रॉस के बाद फार पोस्ट पर वॉली मारकर अपनी टीम की बढ़त को बढ़ाया। लुइस अराउजो ने काउंटर अटैक पर पेड्रो के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई और 74वें मिनट पर एक और गोल कर दिया।

माराकाना स्टेडियम में हुए इस परिणाम के बाद फ्लेमेंगो के 11 मैचों में 24 अंक हो गए, जो दूसरे स्थान पर क्रुजेरियो से एक अंक आगे है। फ्लेमेंगो मैनेजर फिलिप लुइस ने मैच के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी टीम अब अपना फोकस यूएस में होने वाले फीफा क्लब वर्ल्ड कप पर करेगी।

उन्होंने बोला, “हम सही रास्ते पर हैं और हमने यहां तक पहुंचने के लिए कई बाधाओं को पार किया है।” फ्लेमेंगो 16 जून को ईएस ट्यूनिस के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी। वह ग्रुप स्टेज में चेल्सी और लियोन से भिड़ेगी।

फिलिप लुइस ने कहा, “दो महीने से ज्यादा समय में पहली बार मुझे एक दिन की छुट्टी मिल सकती है (सोमवार को), हम क्लब वर्ल्ड कप के बारे में सोचना शुरू करेंगे।” रविवार को सैंटोस को बोटाफोगो से 1-0 से हार मिली।

76वें मिनट में मेजबान टीम के 10 खिलाड़ी रह गए थे, क्योंकि डेविड रिकार्डो के साथ गोल-लाइन की खींचतान के दौरान नेमार को जानबूझकर गेंद को हैंडल करने का दोषी पाया गया।

रविवार को ब्राजील के सीरी ए के अन्य मुकाबलों में फ्लूमिनेंसे ने इंटरनेशनल पर 2-0, क्रुजेरियो ने पाल्मेरास पर 2-1, एटलेटिको मिनेरो ने सिएरा पर 1-0 से जीती। कोरिंथियंस को विटोरिया ने गोलरहित घरेलू ड्रॉ पर रोका, वहीं ग्रेमियो ने जुवेंटुड पर 2-0 से जीत दर्ज की और मिरासोल ने स्पोर्ट पर घरेलू मैदान पर 1-0 से जीती।