आरसीबी को मिली राहत: फाइनल से पहले फिल सॉल्ट भारत लौटे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले एक समस्या थी। टीम के सलामी बल्लेबाज और विराट कोहली के ओपनिंग पार्टनर फिल सॉल्ट के खिताबी मैच में खेलने की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि वे फाइनल से एक दिन पहले तक भारत में उपलब्ध ही नहीं थे।

हालांकि, अब आरसीबी की जान में जान आ गई है। फिल सॉल्ट वापस भारत लौट आए हैं और वे अहमदाबाद भी पहुंच गए हैं, जहां आज टूर्नामेंट के 18वें सत्र का फाइनल खेला जाना है। दरअसल, जब फिल सॉल्ट सोमवार 2 जून को आरसीबी के ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं हुए थे तो हर किसी को लग रहा था कि फिल सॉल्ट शायद फाइनल में नहीं खेलेंगे।
फिल सॉल्ट भारत से उड़ान भर चुके थे और वे इंग्लैंड पहुंच गए थे। अपने बच्चे के जन्म के कारण वे इंग्लैंड गए थे, लेकिन फाइनल से ठीक पहले ना सिर्फ भारत पहुंचे, बल्कि अहमदाबाद में टीम के होटल में भी उन्होंने चेक-इन कर लिया। वे जेट लेग के बाद आराम करेंगे और शाम को आरसीबी के लिए फाइनल मैच में खेलेंगे।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार से फाइनल की पूर्व संध्या पर उनसे पूछा गया था तो उन्होंने इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, अब आरसीबी की समस्या सॉल्व हो गई है और चौथी बार फाइनल खेलने जा रहे ये टीम चाहेगी कि खिताबी सूखा समाप्त किया जाए।
विराट कोहली को भी 17 साल से इस बात का इंतजार है कि वे ट्रॉफी नहीं जीते। 18वें साल में उनके पास खिताब जीतने का मौका है। ये खिताब अगर वे जीते तो वाकई में उनका लकी नंबर 18 ही होगा, जो उनका जर्सी नंबर और बर्थ डे भी होता है। विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप भी हासिल करने का मौका है, लेकिन इसके लिए उनको 145 रनों की पारी खेलनी होगी।