Trending

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी, शंकर महादेवन ने बांधा समां

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। हालांकि उससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।

साभार : गूगल

इसके साथ ही ये सेरेमनी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित रहा। भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए थे। क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर शंकर महादेवन और उनके बेटे सिद्धार्थ और शिवम महादेवन ने देशभक्ति गीतों से लोगों को रोमांचित कर दिया।

इतना ही नहीं फैन्स को इन गानों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। इसमें पिछले कुछ हफ्तों में सशस्त्र बलों के प्रति टीमों की श्रद्धांजलि भी दिखाई गई है।

गायक शंकर महादेवन ने अपनी दमदार आवाज़ में ‘ऐ वतन’, ‘कंधों से मिलते हैं कंधे’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों के जरिए सशस्त्र बलों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद फिल्म 83 का प्रेरणादायक गीत ‘लेहरा दो’ गूंजा और फिर फिल्म दस का जोश से भर देने वाला ‘हिंदुस्तानी’ सॉन्ग बजा। इन गीतों ने पूरे स्टेडियम का माहौल जोश और गर्व से भर दिया।