आईपीएल : आरसीबी ने पहली बार जीती ट्रॉफी, पंजाब किंग्स का सपना टूटा
17 साल का लंबा इंतज़ार आखिर खत्म हुआ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाते हुए 2025 का खिताब अपने नाम किया।
पंजाब किंग्स को 6 रन से मात देने के साथ ही बेंगलुरु ने एक ऐसा सपना पूरा किया, जिसका इंतज़ार उनके फैंस सालों से कर रहे थे। भले ही शशांक सिंह ने नाबाद 61 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन आरसीबी की सधी हुई गेंदबाज़ी के आगे पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी।

इससे पहले विराट कोहली (43), कप्तान रजत पाटीदार (26), जितेश शर्मा (24), मयंक अग्रवाल (24) और लियम लिविंगस्टन (25) रनों की पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट पर 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
इसके बाद क्रुणाल पंड्या और भुवनेश्वर कुमार (दो-दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।
191 रनों की चुनौती को पार करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े।

पांचवें ओवर में जॉश हेलवुड ने प्रियांश आर्य 19 गेंदों में (24) रन का बांउड्री पर फिल साल्ट ने मैच का बेहतरीन कैच पकड़ कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु को पहली सफलता दिलाई। नौवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने प्रभसिमरन सिंह 22 गेंदों में (26) को आउटकर पंजाब को दूसरा झटका दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान श्रेयस अय्यर (एक) को रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर विकेटकीपर जितेश ने लपका। क्रुणाल पंड्या ने 13वें ओवर में जॉश इंग्लिस को आउटकर पंजाब को बड़ा झटका दिया।
जॉश इंग्लिस ने 23 गेंदों में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। 17वें ओवर भुवनेश्वर कुमार ने नेहाल बढे़रा (15) और इसी ओवर में मार्कस स्टॉयनिस (छह) को आउट कर पंजाब को दोहरा झटका दिया।
18वें ओवर में यश दयाल ने अजमतउल्लाह ओमरजई (एक) को आउट कर बेंगलुरु को सातवीं सफलता दिलाई। पंजाब किंग्स निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी और छह रन से खिताबी मुकाबला हार गई।
आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या ने दो- दो विकेट लिये। जॉश इंग्लिस, यश दयाल और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी।
बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (16) का विकेट गवां दिया। उन्हें काइल जेमीसन ने आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मयंक अग्रवाल भी विराट कोहली का अधिक देर तक साथ नहीं दे सके और 18 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। कप्तान रजत पाटीदार ने दो छक्के एक चौका लगाते हुए (26) रन बनाये। उन्हें काइल जेमीसन ने पगबाधा आउट किया।
अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली को 15वें ओवर में अजमतउल्लाह ओमरजई ने अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली ने 35 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। लियम लिविंगस्टन 15 गेंदों में (25) रन को भी काइल जेमीसन ने आउट किया।
जितेश शर्मा ने 10 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (24) रन बनाये। उन्हें 18वें ओवर में विजयकुमार वैशक ने बोल्ड आउट किया। रोमारियो शेफर्ड नौ गेंदों (17)रन बनाये और उन्हें 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने पगबाधा आउट किया।
अर्शदीप सिंह ने इसी ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तीन विकेट झटकर उसने 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंचने दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी।
अर्शदीप सिंह और काइल जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिये। विजयकुमार वैशक अजमतउल्लाह ओमरजई, यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।