Trending

फ्रेंच ओपन : अंतिम चार में लोरेंजो मुसेटी की जगह पक्की, अलकराज से होगी टक्कर

लोरेंजो मुसेटी ने अपने बैकहैंड का शानदार इस्तेमाल करते हुए फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में फ्रांसिस टियाफो को 6-2, 4-6, 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह पक्की की। इटली के इस खिलाड़ी ने पिछले साल इसी स्टेडियम में ओलंपिक का कांस्य पदक जीता था।

साभार : गूगल

फाइनल में जगह पक्की करने के लिए मुसेटी सामने अब गत चैंपियन कार्लोस अलकराज की चुनौती होगी। अल्काराज को 12वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल को 6-0 6-1 6-4 से हराने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

महिलाओं के मुकाबलों में तीन बार की गत विजेता इगा स्वियातेक और आर्यना सबालेंका दोनों ने सीधे सेटों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। इन दोनों के बीच होने वाले अंतिम चार का मुकाबला गुरुवार को खेला जायेगा।