बेंगलुरु में आज आरसीबी की ‘विक्ट्री परेड’: सड़कें होंगी जाम, फैंस का उत्साह चरम पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया है। मंगलवार, 3 जून की रात पंजाब किंग्स को फाइनल में 6 रनों से हारकर आरसीबी ने पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
लंबे इंतजार के बाद बेंगलुरु के हाथ यह ट्रॉफी लगी है, ऐसे में विक्ट्री परेड तो बनती है। बेंगलुरु में आज आरसीबी का टीम इंडिया की तरह स्वागत होगा जब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

उस समय मुंबई की सड़के जाम हो गई थी और अब आरसीबी के फैंस बेंगलुरु की सड़कों पर जाम लगाएंगे। आरसीबी की विक्ट्री परेड की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई है।
परेड की शुरुआत विधानसभा से होगी वहीं आरसीबी की टोली चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस परेड को खत्म करेगी। टीम ओपन बस में जाएगी या कैसे अभी तक इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विक्ट्री परेड दोपहर में है तो खिलाड़ी आज सुबह अहमदाबाद से बेंगलुरु की उड़ान भरेंगे। बात आईपीएल 2025 फाइनल की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की टीम ने बिना किसी खिलाड़ी के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली 43 रनों के साथ टीम का हाईएस्ट स्कोरर रहे।
पंजाब के लिए काइल जैमिंसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को सधी हुई शुरुआत मिली।
प्रभसिमरन सिंह और प्रयांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 43 रन जोड़े। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 39 रन बनाे। मगर जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए तो पूरी टीम कॉन्फिडेंस खो बैठे। शशांक सिंह ने जरूर 30 गेंदों में 61 रन बनाए, मगर उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।