चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ : बीसीसीआई सचिव ने आयोजकों की योजना पर सवाल उठाए
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में चार प्रशंसकों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने बोला कि आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न की बेहतर योजना बनाई जानी चाहिए थी।

आरसीबी 18 साल के बाद पहले आईपीएल खिताब जीतने से शहर में जश्न का माहौल था जो आज गम में बदल गया। स्टेडियम के बाहर लाखों की तादाद में प्रशंसक जुटे थे जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं सकी। सैकिया ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ”यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकप्रियता का नकारात्मक पहलू है।
लोग अपने क्रिकेटरों के लिये पागल हैं। आयोजकों को इसकी बेहतर योजना बनानी चाहिये थी। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनायें। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने बोला, ”इस स्तर के जीत के जश्न के आयोजन के लिए पर्याप्त एहतियात बरती जानी चाहिए थे और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखना था। कहीं न कहीं तो कोई चूक हुई है।’’
उन्होंने बोला, ”आईपीएल के इतने शानदार अंत के बाद यह रंग में भंग हो गया। पहले भी आईपीएल जीत के जश्न हुए हैं जैसे पिछले साल केकेआर के जीतने पर कोलकाता में हुआ था लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ।”
उन्होंने पिछले साल भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद मुंबई में हुए जश्न का उदाहरण देते हुए कहा, ”जब हमने टी20 विश्व कप जीता तो मुंबई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर उसे सुचारू रूप से कराया। उम्मीद है कि कुछ और अप्रिय नहीं हो।” सैकिया ने कहा, ”कल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के दौरान भी स्टेडियम में 120000 दर्शक थे लेकिन बीसीसीआई की टीम ने स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की थी।”