खिताबी जीत के बाद आरसीबी का बेंगलुरु में भव्य स्वागत, भगदड़ से जश्न में भंग
आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था। आरसीबी पहली आईपीएल खिताबी जीत के बाद बेंगलुरु में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शामिल हुई।

आईपीएल चैंपियन आरसीबी बुधवार दोपहर जब यहां पहुंची तो हवाई अड्डे के बाहर सड़क पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में खड़े फैंस ने उनका गर्मजोश से अभिवादन किया। खिलाड़ियों के स्टेडियम पहुंचने से पहले हुई भगदड़ की वजह से कार्यक्रम को जल्द खत्म कर दिया गया।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों ने विराट कोहली को बोलने ही नहीं दिया। इस कारण कोहली को खुद कहना पड़ा कि इस समारोह को खत्म भी किया जाना है।

इसलिए समय की कमी के कारण विराट को आग्रह करना पड़ा कि लोग उन्हें बात करने दें। मैं वही दोहराकर शुरू करने जा रहा हूं जो हमारे कप्तान ने ट्रॉफी जीतने के बाद कहा था।

अब ‘ई साला कप नमदे’ नहीं ‘ई साला कप नमदु’ है। हमने कर दिखाया, ये सिर्फ खिलाड़ियों या मुझ जैसे किसी व्यक्ति के लिए नहीं है जो यहां 18 सालों से है बल्कि आप सभी के लिए है।