Trending

इंग्लैंड दौरे से पहले शुभमन गिल और गौतम गंभीर की पहली साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत का इंग्लैंड दौरा दो सप्ताह के बाद शुरू हो जाएगा। टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर खेलती नजर आएगी।

साभार : गूगल

20 जून से ये टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की पहली सीरीज है। इससे पहले टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल का मीडिया के सामने पहला टेस्ट होगा। कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का सामना करेंगे।

टेस्ट कप्तान के तौर पर उनकी ये पहली प्रेंस कॉन्फ्रेंस होगी। बीसीसीआई ने गुरुवार 5 जून को भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर निकलने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। शुभमन गिल और गौतम गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे, जो बीसीसीआई की मीडिया सेंटर में आयोजित होगी।

गुरुवार 5 जून को शाम को साढ़े सात बजे इसका आयोजन होना है, जिसमें कप्तान और कोच से उनके इंग्लैंड दौरे के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में पूछा जाएगा। इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर भी कोच से सवाल किए जा सकते हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले महीने की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। दोनों के रिटायरमेंट में हैरानी इस वजह से हुई थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद वे रणजी ट्रॉफी में नजर आए थे।

ऐसे में कहा जा रहा था कि वे इंग्लैंड के दौरे की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन एकाएक कप्तान रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। अब दोनों दिग्गज सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलेंगे, क्योंकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से वे पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं, जब दोनों ने साथ में टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था।