Trending

सानिया मिर्जा : टेनिस के बाद पिकलबॉल से नया जुड़ाव और जीवन का संतुलन

टेनिस को अलविदा कहने वाली दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रिटायरमेंट के बाद की लाइफ के बारे में बात की। प्रोफेशनल टेनिस से भले ही वे दूरी बना चुकी हैं, लेकिन खेल की दुनिया से अभी भी दूर नहीं हैं। इस समय उनका नया प्यार पिकलबॉल है।

Sania Mirza (@mirzasaniar)

सानिया ने कहा कि वह अभी भी प्रोफेशनल स्पोर्ट्स इकोसिस्टम से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि टेनिस की तुलना में पिकलबॉल उनके शरीर के लिए हल्का है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पोस्ट रिटायरमेंट जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने खेलों में एक नया जुनून खोज लिया है और एक मां के रूप में अपने पेशेवर जीवन को संतुलित करने की चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

2023 में रिटायरमेंट का ऐलान करने वाली सानिया मिर्जा ने कहा, “पूरा जीवन बैलेंस करने के ऊपर है। जब मैं खेलती थी, तब भी संतुलन था। और अब, मुझे एक संतुलन खोजने की जरूरत है, और जाहिर है, एक कामकाजी महिला, एक उद्यमी और एक फुल टाइम मां होने के नाते, मुझे लगता है कि यह एक ऐसा संतुलन है जिसे आपको बस खोजने की जरूरत है, लेकिन आपको बस अपने समय का सही मैनेजमेंट करना है।”

38 वर्षीय सानिया ने आगे कहा, “आप बस अपने आस-पास एक अच्छा सपोर्ट सिस्टम रखने की कोशिश करते हैं, और आप इसे संतुलित करते हैं, और आप बस समय को यथासंभव अलग-अलग हिस्सों में बांटने की कोशिश करते हैं। और हाँ, रिटायर होने के बाद भी, मेरा मतलब है, मैं हमेशा टेनिस से जुड़ा रही हूं। मैं WPL के साथ क्रिकेट की दुनिया से भी जुड़ी थी और अब, मैं पिकलबॉल का हिस्सा हूं।”