Trending

टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर: युवा जोश और नई रणनीति के साथ मैदान में

इस महीने से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू हो रहा है। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच गए है और जमकर पसीना बहा रहे हैं जबकि कुछ खिलाड़ी आज इंग्लैंड रवाना हुए है। इस बीच इंग्लैंड रवाना होने से पहले कोच और कप्तान ने मीडिया से बातचीत कर अपनी रणनीति के बारे में चर्चा की।

साभार : गूगल

विराट-रोहित के न होने पर नये कप्तान ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि दबाव हर दौरे पर होता है। उन्होंने बोला कि जीत का दबाव होता है। ऐसे में दो बड़े खिलाड़ी जो लंबे समय से खेल रहे थे, उन्होंने इतने मैच जिताए हैं. काफी मुश्किल होता है उनकी जगह भरना। कोई अलग दबाव नहीं है।

सारे खिलाड़ी जानते हैं कैसे दबाव में जीतना है। हमारी टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में जो जा रहे हैं हम उससे कॉन्फिडेंट है। कप्तानी के स्टाइल पर गिल ने बोला कि मेरा कोई स्टाइल नहीं है. खेलते-खेलते सीख जाएंगे.

प्लेयर्स को सिक्योर रखना, बातचीत करना. उनकी कमजोरी और मजबूती बताना। प्लेयर्स के साथ बॉन्ड बनाना जरूरी है। किसी भी टीम के लीडर के लिए ये अहम बात है कि खिलाड़ी सुरक्षित महसूस करें तभी वो 100 फीसदी दे पाएंगे।

इंग्लैंड दौरा (भारतीय टीम) : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल

20-24 जून : पहला टेस्ट

2-6 जुलाई : दूसरा टेस्ट

10-14 जुलाई : तीसरा टेस्ट

23-27 जुलाई : चौथा टेस्ट

31 जुलाई-4 अगस्त : पांचवां टेस्ट