Trending

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़: आरसीबी मार्केटिंग हेड गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोप

चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में गैर इरादतन हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाया गया है।

साभार : गूगल

वहीं, कर्नाटक सीएम ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। इसी आदेश के तहत पहली गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से आरसीबी मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया गया है। खबर की तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी से कब्बन पुलिस थाने में गहन पूछता की जा रही है।

आरसीबी द्वारा पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने के जश्न में शामिल होने के लिए बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े थे। इस दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य घायल हो गए। मामले को जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक की शिकायत के बाद कब्बन पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर में आरसीबी को आरोपित नंबर 1, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को आरोपित नंबर 2 और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ प्रशासनिक समिति को आरोपित नंबर 3 बनाया गया है।

एफआईआर में दावा है कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। आरसीबी, डीएनए इवेंट मैनेजमेंट फर्म और राज्य क्रिकेट संघ ने आवश्यक अनुमति के बिना जीत का जश्न मनाया। आरसीबी ने कहा कि वह अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद कानूनी कार्रवाई में सहयोग करेगा।