Trending

इंग्लैंड में नए युग का आगाज: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए ब्रिटेन पहुंच गई है। यह श्रृंखला 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है।

साभार : गूगल

टीम इंडिया शुक्रवार की रात को मुंबई से ब्रिटेन के लिए रवाना हुई थी। नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल भारतीय टीम की अगुआई करेंगे, जो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के हाल ही में संन्यास लेने के बाद एक नए युग की शुरुआत होगी। कई भारतीय खिलाड़ी भारत ए टीम के हिस्से के रूप में पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं।

भारत ए अभी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन मैचों की अनधिकृत टेस्ट श्रृंखला में भाग ले रही है। बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए साई सुदर्शन ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है विशेषकर टेस्ट श्रृंखला के लिए। ब्रिटेन में आपका स्वागत है।’’

भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट : 20 जून-24 जून (लीड्स)

दूसरा टेस्ट : 2-6 जुलाई (बर्मिंघम)

तीसरा टेस्ट : 10-14 जुलाई (लॉर्ड्स)

चौथा टेस्ट : 23-27 जुलाई (मैनचेस्टर)

पांचवां टेस्ट : 31 जुलाई-4 अगस्त (ओवल)