Trending

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर का जलवा, टेनेरिफ में शीर्ष पर

भारतीय दीक्षा डागर ने पहले दौर की तरह दूसरे दौर में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और वह लेडीज यूरोपीय टूर के टेनेरिफ महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

साभार : गूगल

इस खिलाड़ी ने 70 और 69 का स्कोर बनाया है और दो राउंड के बाद पांच अंडर पर हैं। वह दो दिन के बाद एकल बढ़त हासिल करने वाली लॉरेन वॉल्श (67-68) से चार शॉट पीछे हैं।

अवनि प्रशांत ने दूसरे दिन तीन ओवर पार 75 का स्कोर बनाया और 43वें स्थान पर आ गईं। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में त्वेसा मलिक (73-75), हिताशी बख्शी (72-76) और स्नेहा सिंह (77-79) कट में जगह बनाने में असफल रहीं। कट तीन ओवर पार पर निर्धारित किया गया था।