कोको गॉफ ने रचा इतिहास: सबालेंका को हराकर जीता पहला फ्रेंच ओपन खिताब
अमेरिका की कोको गॉफ ने पेरिस में तीन सेटों के फाइनल में विश्व की नंबर 1 आर्यना सबालेंका को हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन महिला एकल खिताब जीता।

उन्होंने कोर्ट फिलिप-चैटियर पर दो घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में 78 मिनट के नाटकीय पहले सेट को टाईब्रेक पर हारने के बाद पूरी ताकत से वापसी की और 6-7(5), 6-2, 6-4 से जीतकर पहला रोलां-गैरो खिताब जीता।
2023 में वह अमेरिकन ओपन जीत चुकी हैं। पहले सेट में पीछे होने के बावजूद कोको गॉफ ने दमदार वापसी करते हुए फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता। यह उनका पहला फ्रेंच ओपन खिताब है। यह दूसरा मौका है जब विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त कोको ने सबालेंका को ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हराया है।
साल 2023 यूएस ओपन फाइनल में कोको ने सबालेंका को हराया था। इस जीत के साथ कोको गॉफ ने रोलां गैरो में इगा स्वियातेक से 2022 के फाइनल में मिली हार की भरपाई कर ली। सबालेंका दूसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल हारी हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मैडिसन कीज से हारी थीं।
पहला सेट हारने के बाद कोको गॉफ ने जोरदार वापसी की और अगले दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। सबालेंका से 70 गलतियां हुई, गॉफ ने संभलकर खेला और दो साल पहले फ्लशिंग मीडोज की तरह यहां जीत दर्ज की। बेलारूस की सबालेंका ने साल 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।
इस जीत के साथ गॉफ ने सबालेंका के खिलाफ अपना रिकॉर्ड मजबूत कर लिया। साल 2013 के बाद पहली बार फ्रेंच ओपन महिला एकल का फाइनल दुनिया की पहली और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच खेला गया। बारह साल पहले सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब जीता था।