Trending

क्रिस वोक्स का बयान: रोहित और विराट के टेस्ट संन्यास पर दुख, भारत की बल्लेबाजी को बताया ‘कठिन चुनौती’

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया है। 6 महीने तक खेल से दूर रहे क्रिस वोक्स ने कहा है कि यह शर्म की बात है कि अब रोहित और विराट टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उनका कहना है कि यह खेल के लिए अच्छा नहीं है।

साभार : गूगल

इंडिया ए के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने वाले इस गेंदबाज को पहले ही टेस्ट टीम में चुन लिया गया है। भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए वे 14 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। एक ही टेस्ट मैच के लिए अभी इंग्लैंड की टीम का ऐलान हुआ है।

क्रिस वोक्स ने नॉर्थेम्प्टन में दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और करुण नायर को चलता किया था। वोक्स ने विराट और रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट पर एक क्रिकेट साइट के मुताबिक कहा, “पिछले कुछ सालों में विराट और रोहित के साथ कुछ अच्छी लड़ाइयां हुई हैं।

खेल के लिए, यह शर्म की बात है कि वे अब नहीं खेलेंगे, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम में इतनी गहराई है कि जो खिलाड़ी आते हैं, मुझे यकीन है कि वे बहुत उच्च स्तर के होंगे, जो किसी न किसी तरह से खुद को साबित करेंगे।” उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा, “उनके खिलाफ गेंदबाजी करना कठिन होगा, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, आप उनके खिलाफ कहीं भी खेल रहे हों।

भारतीय बल्लेबाज हमेशा बहुत अच्छे होते हैं। यह एक कठिन चुनौती होगी।” इंडिया ए के लिए शतक जड़ने वाले केएल राहुल पर वोक्स ने कहा, “केएल ने वाकई बहुत अच्छा खेला। इस विकेट पर ये बेहतरीन शतक था, पूरे दिन उन्होंने बल्लेबाजी की। कुछ समय ऐसा भी रहा जब विकेट शांत हो गया, जब विकेट में कुछ खास नहीं था। मुझे लगता है कि पूरे दिन विकेट में हलचल दिखी।”