Trending
स्विस चैलेंज गोल्फ: तलवार ने आखिरी पांच होल में लगाए चार बर्डी, 16वें स्थान पर पहुँचे
भारतीय सप्तक तलवार ने अंतिम पांच होल में चार बर्डी के साथ तीसरे दौर में तीन अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे वह स्विस चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 16वें स्थान पर आ गए। तलवार ने पहले दो दिन 69-69 का स्कोर बनाया था।

तीसरे दौर के बाद उनका कुल स्कोर सात अंडर हो गया है और वह शीर्ष पर रहने वाले स्वीडन के टोबियास जोनसन से छह शॉट पीछे हैं, जिन्होंने तीसरे दिन 67 का स्कोर बनाया था।
गोल्फ़ सेम्पाच में तलवार ने 13वें होल में दिन की एकमात्र बोगी की। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करके आखिरी पांच होल में चार बर्डी लगाई। उन्होंने 14वें और 15वें होल और 17वें और 18वें होल में भी लगातार बर्डी लगाई।