Trending

उम्र को मात देकर मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो ज़ेबालोस ने जीता फ्रेंच ओपन पुरुष युगल खिताब

फ्रेंच ओपन में मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासियो जेबालोस ने अपनी उम्र को धता बताकर पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया। स्पेन के ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के जेबालोस चौथी बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी, वह पहली बार विजेता बनने में सफल रही।

Zeballos Horacio (@horaciozeballos)

इस जोड़ी ने फाइनल में जो सैलिसबरी और नील स्कूप्स्की की ब्रिटिश जोड़ी को 6-0, 6-7 (5), 7-5 से हराया। ग्रैनोलर्स और ज़ेबालोस 2019 में अमेरिकी ओपन और 2021 और 2023 में विंबलडन के उपविजेता थे। सेलिसबरी और स्कूप्स्की ओपन युग में ग्रैंड स्लैम पुरुष युगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश जोड़ी थी।

https://www.instagram.com/horaciozeballos/p/DKnuKNeIdcI/?hl=en