फीफा द्वारा एआईएफएफ का निलंबन हटवाएं : सुप्रीम कोर्ट

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने फीफा द्वारा एआईएफएफ का निलंबन किए जाने के मामले में सुनवाई की गई और सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार से कहा है कि वह फीफा द्वारा एआईएफएफ का निलंबन हटवाए और अंडर 17 विश्व कप का आयोजन सुनिश्चित करने के कदम उठाए।
दरअसल विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संचालन संस्था फीफा ने तीसरे पक्ष द्वारा गैर जरूरी दखल का हवाला देकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को निलंबित कर दिया था, जिसके कारण अक्टूबर में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप के मेजबानी अधिकार भी भारत से छिन गई थी।
बता दें कि भारत को 11 से 30 अक्टूबर के बीच फीफा प्रतियोगिता की मेजबानी करनी थी। यह पिछले 85 साल के इतिहास में पहला अवसर था जब फीफा ने एआईएफएफ पर प्रतिबंध लगाया था।