Trending

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : पंत की चोट से टीम इंडिया को झटका, गिल करेंगे कप्तानी

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को भारत का 37वां टेस्ट कप्तान बनाया गया। गिल के नेतृत्व में टीम ने रविवार को प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

साभार : गूगल

ट्रेनिंग के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथ में चोट लगी, जिसने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। पंत को आगामी दौरे के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टीम का उप कप्तान चुना गया है। चोट से लौटने के बाद ऋषभ पंत व्हाइट बॉल क्रिकेट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

लेकिन वह टेस्ट में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। भारत ने रविवार इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले लॉर्ड्स में अभ्यास करके दौरे की शुरुआत की। इस दौरान प्रैक्टिस करते समय ऋषभ पंत को चोट लगी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ट्रेनिंग सेशन के दौरान बाएं हाथ पर चोट लगी थी।

रिपोर्ट के अनुसार पंत की चोट गंभीर नहीं थी, जिसकी पुष्टि पंत और टीम के डॉक्टर ने की। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, एजबेस्टन (दो से छह जुलाई), लॉर्ड्स (10-14 जुलाई), ओल्ड ट्रैफर्ड (23-27 जुलाई) और द ओवल (31 जुलाई से चार अगस्त) में मैच होंगे।

सीरीज 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। भारतीय टीम शुक्रवार की रात को मुंबई से ब्रिटेन के लिए रवाना हुई थी।