Trending

भारतीय टीम को मिली लॉर्ड्स में ट्रेनिंग की अनुमति, ऑस्ट्रेलिया को किया गया मना

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका 11 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड में हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

साभार : गूगल

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग प्लान को उस समय करारा झटका लगा, जब उन्हें कथित तौर पर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की टीम को बताया गया कि लॉर्ड्स का ट्रेनिंग ग्राउंड उपलब्ध नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया को किन कारणों की वजह से शुरुआत में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आने की अनुमति नहीं मिली, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ये भी पता चला कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए लॉर्ड्स में तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टीम को ट्रेनिंग की अनुमति दी गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को एंट्री नहीं मिली।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 जून से खेला जाएगा, जबकि भारतीय टीम 20 जून से पहले टेस्ट मैच नहीं खेलेगी।

भारतीय टीम लॉर्ड्स में अगले महीने 10 जुलाई से मुकाबला खेलेगी। शुरूआत में एंट्री की परमिशन नहीं मिलने के बाद रविवार को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ट्रेनिंग का मौका मिला। पैट कमिंस ने ट्रेनिंग का मौका मिलने पर कहा, “मुझे लगता है कि आज सुबह स्टेडियम का यह सबसे अच्छा संस्करण है।” यहां कोई नहीं है, जो बहुत अच्छी बात है। मुझे यकीन है कि इस बार यह ज्यादा बेहतर होगा।