Trending

डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले लियोन बोले, ‘महान’ बनने की राह पर ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का कहना है कि आस्ट्रेलिया की महानतम टीमों में शामिल होने के लिये लगातार दूसरी बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीतना अहम कदम होगा। लियोन उस आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जो बुधवार से लॉडर्स पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 . 25 चक्र का फाइनल खेलेगी।

साभार : गूगल

आस्ट्रेलिया ने 2003 में भारत को 209 रन से हराकर खिताब जीता था। लियोन ने कहा ,‘‘हमने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया है जिस पर हमे गर्व है। हम आस्ट्रेलिया की महान टीम बनने की राह पर हैं लेकिन अभी वहां तक पहुंचे नहीं है। यह मैच उस मंजिल तक के सफर में अहम कदम होगा।’’

आस्ट्रेलिया 2023 . 25 डब्ल्यूटीसी चक्र में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। लियोन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 56 विकेट लिये हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह मुकाबला रोमांचक होगा।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम पहले भी फाइनल खेल चुके हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका पहली बार खेल रहा है। उन्होंने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहने के दावेदार थे। उनसे कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन हम भी अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’’