Trending

चिली की फीफा विश्व कप 2026 की उम्मीदें धराशायी, कोच गारेका ने पद छोड़ा

बोलीविया के हाथों 0-2 से हार के बाद चिली हेड कोच रिकार्डो गारेका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस हार के साथ चिली की फीफा विश्व कप-2026 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। मैच के बाद गारेका ने कहा, “हमने कोचिंग स्टाफ के साथ एक फैसला लिया और खिलाड़ियों को बताया कि हम ऐसे हालात को कम करना चाहते हैं।”

साभार : गूगल

उन्होंने बोला, “हमने नतीजे नहीं दिए। चिली ऐसी स्थिति में है, जो कोई नहीं चाहता था। खेल से मेरे पास जितना भी अनुभव और करियर है, उसके साथ यह एक बड़ा झटका है। मुझे अपने पैरों पर वापस खड़ा होना होगा, ठीक वैसे ही जैसे चिली को भविष्य में अपने पैरों पर वापस खड़ा होना होगा।”

बोलिविया से पांचवें मिनट मिगुएल टेरसेरोस ने मैच का पहला गोल दागा, जिसके बाद एन्जो मोंटेइरो ने 90वें मिनट गोल के साथ चिली को दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 10वीं हार दिलाई। चिली 10 देशों की स्टैंडिंग में आखिरी स्थान पर है। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से दूर है।

2015 और 2016 में कोपा अमेरिका खिताब जीतने के बाद चिली तीसरी बार विश्व कप से बाहर हुई। टीम 2018 और 2022 में क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। मंगलवार को चिली पर जीत के बाद बोलीविया के 17 अंक हो गए और दो क्वालीफायर बचे होने के बावजूद वह दावेदारी में है।

ऑस्कर विलेगास की टीम सितंबर में कोलंबिया और ब्राजील का सामना करेगी। चिली को सितंबर में खेले जाने वाले अंतिम क्वालीफाइंग मैचों पर अपना फोकस करना होगा। यह टीम ब्राजील का सामना करेगी और उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने 2026 क्वालीफाइंग अभियान का समापन करेगी।