Trending

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में गेंदबाजों का दबदबा: लियोन टॉप पर, कमिंस करीब

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर ढेर कर दिया। कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। वह डब्ल्यूटीसी इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से 4 विकेट दूर हैं।

साभार : गूगल

नाथन लियोन : 2019 में एशेज सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर डब्ल्यूटीसी 2025 के फाइनल तक (ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी तक) टेस्ट में सबसे सफल गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन हैं। उन्होंने इस दौरान 51 मैच की 90 पारियों में 210 विकेट झटके हैं।

पैट कमिंस : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस डब्ल्यूटीसी इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 48 मैच की 89 पारियों में 206 विकेट झटके हैं। वह लियोन से सिर्फ 4 विकेट पीछे हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में दोनों के बीच भी नंबर वन पर पहुंचने या बने रहने की दिलचस्प होड़ दिखेगी।

आर अश्विन : टेस्ट को अलविदा कह चुके दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके नाम डब्ल्यूटीसी के 41 टेस्ट की 78 पारियों में 195 विकेट दर्ज हैं।

मिचेल स्टार्क : ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी की शुरुआत से लेकर अब तक 46 टेस्ट मैच की 88 पारियों में 173 विकेट झटके हैं।

कगिसो रबाडा : दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा के नाम डब्ल्यूटीसी के 34 मैच की 61 पारियों में 159 विकेट दर्ज हैं। वह डब्ल्यूटीसी इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

जसप्रीत बुमराह : लिस्ट में भारत के स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह का नाम है लेकिन वह काफी नीचे हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी में 35 टेस्ट की 66 पारियों में 156 विकेट झटके हैं। बुमराह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड : डब्ल्यूटीसी इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड 7वें नंबर पर हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी में अब तक 33 मैच की 63 पारियों में 134 विकेट झटके हैं।