अवनि प्रशांत हुलेनकोर्ट महिला ओपन में संयुक्त दूसरे स्थान पर
चार अंडर 68 के स्कोर के साथ भारतीय गोल्फर अवनि प्रशांत ने सत्र की अपनी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की, जिससे वह हुलेनकोर्ट महिला ओपन के पहले दौर के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर आ गयीं। अवनि ने दोपहर के समय अंतिम ग्रुप में खेलते हुए तीन बोगी के मुकाबले सात बर्डी लगाईं।

ऑस्ट्रेलिया की केल्सी बेनेट पहले दिन 67 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं। अवनि और जर्मनी की हेलेन ब्रीम उनसे एक शॉट पीछे संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। अवनि लेडीज यूरोपियन टूर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सात भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं।
अनुभवी दीक्षा डागर ने प्रतियोगिता के पहले दौर में पार 72 से शुरुआत की और वह 22वें स्थान पर हैं। अमनदीप द्राल और स्नेहा सिंह ने दो ओवर 74 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 58वें स्थान पर हैं। त्वेसा मलिक और वाणी कपूर ने 76 का स्कोर बनाया जिससे वे संयुक्त 89वें स्थान पर हैं। भारत की एक अन्य खिलाड़ी हिताशी बक्शी ने 79 का स्कोर बनाया और वह 125वें स्थान पर हैं।