Trending

बदमाशों ने एटीएम तोड़कर लाखों रुपए लूटे

जलपाईगुड़ी : बदमाशों ने एटीएम तोड़कर लाखों रुपए लूट लिए। यह घटना जिले के मयनागुड़ी ब्लॉक के बौलबाड़ी बाजार इलाके में घटी है। शनिवार सुबह यह घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।शुक्रवार देर रात बदमाशों के एक दल ने इलाके में एक सरकारी बैंक के एटीएम को तोड़ दिया और रुपए लेकर फरार हो गए। बाजार के बीचो-बीच हुई इस तरह की घटना में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।