Trending

दक्षिण अफ्रीका का सपना हुआ पूरा: मारक्रम की पराक्रमी पारी ने दिलाई पहली आईसीसी ट्रॉफी

एडन मारक्रम की 136 रन की पारी से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता। दक्षिण अफ्रीका ने 282 रन के लक्ष्य को पांच विकेट पर हासिल कर लिया।

ICC/Getty Images

मारक्रम ने 207 गेंदों पर 14 चौकों से 136 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने कल के दो विकेट पर 213 रन से आगे खेलते हुए जीत दर्ज की।

कई सालों से दक्षिण अफ्रीका मारक्रम वाली मारक पारी के इंतजार में थी। वह 136 रन पर पवेलियन लौट गए लेकिन उनकी पारी ने विपक्षी टीम के हर एक खिलाड़ी को मजबूर कर दिया कि वे मारक्रम के पास आएं और उनकी पीठ थपथपाएं। मारक्रम की इसी पारी से दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास का सबसे स्वर्णिम कहानी लिखी गयी।

ICC/Getty Images

दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी का सपना पूरा किया। टीम के पहली पारी में 138 रन पर आउट होने और ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त देने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि दक्षिण अफ्रीका यह कारनामा कर दिखायेगा।

Getty Images

ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 207 रन पर ऑलआउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा कर दिखाया। इस कारनामे के महानायक रहे एडन मारक्रम जिन्होंने कल के 102 रन के अपने स्कोर से आगे खेलते हुए टीम को 276 रन पर पहुंचाने के बाद अपना विकेट गंवाया।

तब तक दक्षिण अफ्रीका जीत की दहलीज पर आ चूका था। डेविड बेडिंघम ने नाबाद 21 और काइल वेरेन ने नाबाद चार रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी की।