क्वींस क्लब टेनिस : तात्याना मारिया ने मैडिसन कीज को हराकर रचा इतिहास
दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी मेडिसन कीज को क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 37 वर्षीय तात्याना मारिया के खिलाफ सीधे सेट में हार मिली। दो बच्चों की मां जर्मनी की मारिया ने दूसरी वरीय कीज को 6-3, 7-6 से हराया।

दुनिया की 86वें नंबर की खिलाड़ी मारिया की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन कीज के खिलाफ चार मुकाबलों में यह पहली जीत है। मारिया 2020 के बाद से डब्ल्यूटीए टूर पर फाइनल में जगह बनाने वाली सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी हैं।
सेरेना विलियम्स ने 2020 में 38 साल की उम्र में ऑकलैंड क्लासिक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘आपको हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। आप कभी नहीं रुक सकते, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या हो रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे टेनिस खेलना पसंद है। मुझे यह खेल पसंद है और हम इन खास पलों के लिए जीते हैं।’’ शीर्ष वरीय झेंग किनवेन टूर्नामेंट में बाहर हुई। उन्हें अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने 6-2, 4-6, 6-4 से हराया।