टीम एमजीडी1 ने ब्लिट्ज नॉकआउट में बनाई जगह
फिडे विश्व रैपिड टीम चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय टीम बनने के एक दिन बाद टीम एमजीडी1 ने ‘ब्लिट्ज’ टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह पक्की की।

टीम एमजीडी1 ने पूल डी छह मुकाबलों में पांच जीत और एक ड्रॉ (टीम हंगरी के खिलाफ) से 23 मैच प्वाइंट बनाये। राउंड-रॉबिन पूल चरण में कुल 53 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष चार (कुल 16) टीमें नॉकआउट में पहुंचीं।
राउंड-रॉबिन पूल चरण में ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी, पी हरिकृष्णा, वी. प्रणव, लियोन ल्यूक मेंडोन्का, स्टावरौला त्सोलाकिडो और अथर्व तायडे की भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा मैच जीते।
नॉर्वे शतरंज में दिग्गज मैग्नस कार्लसन को हराने वाले अर्जुन एरिगैसी 13 मैचों में 11 अंक के साथ टीम के सफल खिलाड़ी रहे। पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद की अगुवाई वाली टीम फ्रीडम ने पूल बी में ‘हेक्सामाइंड’ के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान मिला। दोनों टीमों के 22-22 अंक हैं। टूर्नामेंट में 190,000 यूरो की पुरस्कार राशि है।