Trending

इंग्लैंड दौरे पर शार्दुल ठाकुर का ऑलराउंड प्रदर्शन, प्लेइंग इलेवन में मजबूत दावेदारी

इस समय भारतीय प्लेयर इंग्लैंड में एक इंट्रा स्क्वॉड मैच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेल रहे हैं। इंट्रा स्क्वॉड मैच को आयोजित करने के पीछे का प्लान बीसीसीआई का ये था कि खिलाड़ियों को इंग्लैंड की परिस्थितियों से अभ्यस्त होने का मौका मिलेगा और यहां से ये पता चल जाएगा कि किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

@BCCI

इस मैच में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने शतक जड़ा है और चार विकेट निकाले हैं। इस तरह उन्होंने पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन के लिए दावेदारी पक्की कर दी है। शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी के बीच एक पायदान के लिए रेस लगी हुई थी, लेकिन इस रेस में शार्दुल ठाकुर आगे निकल गए हैं।

बेकेनहैम में इंट्रा स्क्वॉड मैच में शार्दुल ठाकुर ने दमदार शतक जड़ा और फिर चार विकेट भी निकाले। इस तरह उन्होंने लीड्स में होने वाले पहले मैच के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। स्पिनर वॉशिंगटन और पेस ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा।

शार्दुल ठाकुर की लंबे समय के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है और वे सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं। 20 जून से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में अब टीम इंडिया 3 प्रोपर पेसर, एक पेस ऑलराउंडर और एक स्पिन ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है।

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के पेस अटैक के साथ शार्दुल ठाकुर भी हो सकते हैं और स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा का खेलना तय है, जिन्हें इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है।

इस तरह 6 बल्लेबाज आप खिला सकते हैं और दो ऑलराउंडर आपके पास रहेंगे। एक अच्छा कॉम्बिनेशन इंग्लैंड की परिस्थितियों के हिसाब से बन सकता है। शुभमन गिल इस टीम के कप्तान हैं, जो पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी संभालेंगे, क्योंकि रोहित शर्मा ने इस दौरे से पहले रिटायरमेंट ले लिया है।