Trending

गंभीर की वापसी : टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को मिली बड़ी राहत

परिवार में आपात स्थिति के चलते पिछले सप्ताह स्वदेश लौटने वाले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले मंगलवार को भारतीय दल से जुड़ेंगे।

Associated Press

गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। बीसीसीआई सूत्र ने एक समाचार एजेंसी से कहा,‘‘उनकी मां की स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गौतम (गंभीर) कल यहां से रवाना होने के बाद टीम से जुड़ेंगे।’’

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने बेकेनहैम में भारत और भारत ए के बीच बंद स्टेडियम में खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मैच में हिस्सा नहीं लिया था।

उनकी अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने पांच मैचों की इस श्रृंखला से पहले टीम की तैयारियों पर नजर रखी थी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली श्रृंखला जीतने की तलाश में है।