Trending

राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, हरियाणा में नौ से 14 जून तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश ने 22 स्वर्ण सहित 65 पदक जीते। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 27 राज्यों एवं 2 केन्द्र शासित राज्यों के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम का खिताब हरियाणा व उपविजेता टीम का खिताब राजस्थान ने जीता।

उत्तर प्रदेश टीम की इस सफलता पर मुए थाई एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अतुल पाण्डेय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सैयद इमरान हुसैन, वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक मौर्या ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेश के कोच दिनेश कुमार, अजहर खान व संतोष राय थे। मैनेजर राजेश वर्मा व अजय अग्रवाल थे।