देश विदेश के इतिहास में 22 अगस्त का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 22 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1320: गाजी मलिक ने नसीरुद्दीन खुसरो को पराजित किया।

1639: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।

1848: अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।

1849: ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया।

1921: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।

1922: जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।

1944: अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।

1969: अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।

2007: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।

2007: मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।

2010: चिली की खान में ढ़ाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजूदूरों को बाहर निकाला गया। उनके जमीन के अंदर जिंदा होने के प्रमाण 22 अगस्त को ही मिला था।

2018: राही सरनोबत 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर, एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति और जयंती :

1877 : भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का जन्म 1877 को हुआ था।

1904 : चीनी नेता डेंग जियाओ पिंग का जन्म 1904 को हुआ था।

1915 : फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार सोंभु मित्रा का जन्म 1915 को हुआ था।

1919 : प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजाकुमार माथुर का जन्म 22 अगस्त 1919 को हुआ था।

1924 : हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म 1924 में हुआ।

1934 : ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य इलियास आज़मी का जन्म 1934 को हुआ था।

1955 : प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म 1955 को हुआ था।

22 अगस्त को हुए निधन , पुण्यतिथि :

1818 : भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन 1818 को हुआ था।

1978 : केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का निधन 1978 को हुआ था।

2014 : ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद यू. आर. अनंतमूर्ति का निधन 2014 को हुआ था।