जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय एवम राज्य कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यलय लखनऊ मे सम्पन्न हुई

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ने कार्यकारिणी सदस्यों को सम्बोधन मे कहा कि गाँव गरीब और आम जन से जुड़े मुद्दे को जनहित के मुद्दे बनाकर सरकार के आला अधिकारियों के समकक्ष रखकर समाधान कराए एवम पार्टी की नीति को जन जन तक पहुचाये।

कार्यकारिणी ने अध्यक्ष के समक्ष नगर निगम के एवम लोकसभा चुनाव के तैयारी के सम्बंध मे अवगत कराया साथ साथ प्रदेश एवम जिला कार्यकारिणी मे कुछ फेर बदल की सिफारिश भी की है जिस पर अध्यक्ष ने अपनी सहमति जताई।

बैठक मे डॉ के अन ओझा राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व सांसद श्री शैलेन्द्र कुमार प्रधान महासचिव, विधायक विनोद सरोज प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,बृजेश राजावत प्रदेश महासचिव, विनीत सिंह मंडल प्रभारी इत्यादि मौजूद रहे।