प्रधानमंत्री ने श्रीमती सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक व्यक्त्त किया :

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती सोनिया गांधी की मां श्रीमती पाओला माइनो के निधन पर शोक जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

‘सोनिया गांधी जी की मां पाओला माइनो के निधन पर उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।’

सोनिया गांधी की मां श्रीमती पाओला माइनो का निधन शनिवार 27 अगस्त को इटली में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे विधि विधान से हुआ।  कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

सोनिया गांधी बीते सप्ताह ही स्वास्थ्य जांच के लिए विदेश यात्रा पर गईं थी।  इस समय वह विदेश में ही हैं।  राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं। सोनिया गांधी की मां करीब 90 साल की थीं।  सोनिया गांधी अपनी मां को देखने के लिए 23 अगस्त को ही इटली रवाना हो गई थीं।