देश में मानसिक स्वास्थ्य अवसंरचना को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध केंद्र सरकार : सर्बानंद सोनोवाल

केन्‍द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने 1 सितंबर को केरल में कोट्टायम स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए छात्रावास ब्लॉक्‍स का उद्घाटन किया।

छात्रों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के अंतर्गत 21 करोड़ रुपये के स्वीकृत बजट के साथ लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए स्नातकोत्तर छात्रावास ब्लॉक का निर्माण किया गया है।

मानसिक स्वास्थ्य का राष्ट्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान केन्‍द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के तहत एक प्रमुख संस्थान है, जो आयुष मंत्रालय के तहत एक शीर्ष शोध संगठन है जो लगभग 5 दशकों से गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि

एनएचआरआईएमएच को विश्व स्तरीय मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करके मानसिक स्वास्थ्य में उत्कृष्टता के केन्‍द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जामनगर, गुजरात में डब्‍ल्‍यूएचओ ग्लोबल सेंटर ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन आयुष क्षेत्रों को मान्यता में एक बड़ी छलांग है और उन्‍होंने होम्योपैथी बिरादरी से इसी तरह योगदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि देश में मानसिक स्वास्थ्य अवसंरचना को बेहतर करने के लिए  केंद्र सरकार सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।