Trending

असम के कार्बी आंगलोंग में 4.1 तीव्रता का भूकंप

गुवाहाटी : असम के कार्बी आंगलोंग और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह 09 बजकर 22 मिनट 19 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गयी। भूकंप में किसी के हताहत होने या अन्य नुकसान की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र कार्बी आंगलोंग जिले में सतह से 25 किलोमीटर नीचे 26.51 डिग्री उत्तर और 93.15 डिग्री पूर्व अक्षांश पर स्थित था।

भूकंप के झटके राज्य के पहाड़ी जिले कार्बी आंगलोंग और आसपास के इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य नगालैंड के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए।