Trending

विंबलडन में कोहली-अनुष्का, पर फैंस को खली विराट के रिटायरमेंट की बात

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब आपको सिर्फ और सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आएंगे, क्योंकि वे दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। इस बीच वे अपने परिवार के साथ लंदन में हैं और काफी समय से वहीं रहते हुए आ रहे हैं।

साभार : गूगल

इसी दौरान वे सात जुलाई को नोवाक जोकोविच का मुकाबला देखने के लिए विंबलडन के टेनिस एरेना में नजर आए। हालांकि, कुछ फैंस को ये बात तीर सी चुभ गई, क्योंकि जिस खिलाड़ी का समर्थन करने के लिए वे पहुंचे थे, वह उनसे दो साल बड़ा है और विराट ने दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

Novak Djokovic (@djokernole) Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विंबलडन में पहुंचे थे। विराट कोहली ने नोवाक जोकोविच की एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की और इस दिग्गज की सराहना की। नोवाक जोकोविच का भी रिप्लाई इस पोस्ट पर आया।

हालांकि, बात इतनी सी नहीं है। कुछ फैंस इस बात से नाराज हैं कि विराट कोहली ने 36 साल की उम्र में रिटायरमेंट (दो फॉर्मेट से) ले लिया है, जबकि 38 साल के नोवाक जोकोविच अभी भी अपना 100 फीसदी दे रहे हैं।

ऐसे में फैंस का कहना है कि 36 साल के क्रिकेटर रिटायर होकर 38 साल के खिलाड़ी को सपोर्ट कर रहे हैं। ये दुखद है। हालांकि, फैंस का एक तबका इस जोड़ी की तारीफ कर रहा है। वैसे भी विंबलडन में भारतीय क्या किसी भी क्रिकेटर का जाना अब आम हो गया है।

एमएस धोनी से लेकर रोहित शर्मा और खुद विराट कोहली इस टूर्नामेंट को देखते हुए नजर आ चुके हैं। इंग्लैंड के क्रिकेटर तो अक्सर विंबलडन के मैच देखने के लिए पहुंच जाते हैं।

नोवाक जोकोविच की बात करें तो वे राउंड 16 का अपना मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं, जहां से सेमीफाइनल और फिर फाइनल का सफर भी वे तय कर सकते हैं।