Trending
धवल कुलकर्णी बने रहेंगे मुंबई के गेंदबाजी कोच, अतुल और ब्राविश शेट्टी को भी अहम जिम्मेदारी
धवल कुलकर्णी मुंबई के गेंदबाजी कोच के रूप में बने रहेंगे, अतुल राणाडे को मुंबई की सीनियर पुरुष टीम का सहायक कोच और ब्राविश शेट्टी को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है।

मुंबई क्रिकेट संघ ने मंगलवार को यह ऐलान किया। मुंबई पिछले घरेलू सत्र में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची थी जबकि 2023-24 सत्र में उसने रिकॉर्ड 43वीं बार इस खिताब को जीता था।
टीम ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बनने में सफल रही जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में उसे हार मिली। एमसीए ने पहले ही ओंकार साल्वी को मुख्य कोच के रूप में कायम रखा था।
शेट्टी ने विनीत इंदुलकर की जगह बल्लेबाजी कोच का पद संभाला है, जबकि राणाडे ने ओंकार गुरव की जगह सहायक कोच नियुक्त हुए है। गुरव को इसी तरह की भूमिका में अंडर-23 टीम में भेजा गया है।