Trending

भाला फेंक का महामुकाबला : नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम सिलेसिया में भिड़ेंगे

दोहरे ओलंपिक मेडल चैंपियन नीरज चोपड़ा 16 अगस्त को पोलैंड के सिलेसिया में होने वाली डायमंड लीग (डीएल) में गत विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम के खिलाफ एक बहुप्रतीक्षित मैच में आमने-सामने होंगे. पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद दोनों प्लेयर्स की यह पहली टक्कर होगी.

साभार : गूगल

चोपड़ा और नदीम आठ अगस्त, 2024 को पेरिस में मेंस की भाला फेंक टूर्नामेंट के एक साल बाद एक-दूसरे का सामना करेंगे. नदीम पेरिस में 92.97 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ भारतीय खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण मेडल जीता था. टोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण जीतने वाले चोपड़ा को पेरिस में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत मेडल से संतोष करना पड़ा था.

विश्व एथलेटिक्स के एक बयान में बताया है कि चोपड़ा और नदीम सिलेसिया डायमंड लीग में मेंस की भाला फेंक स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगे. सिलेशिया डायमंड लीग के आयोजकों ने चोपड़ा और नदीम के बीच इस मुकाबले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह भारतीय सुपरस्टार के लिए हिसाब बराबर करने का पहला मौका हो सकता है.

आयोजकों ने प्रतिष्ठित डायमंड लीग स्पर्धा के प्रतिभागियों का ऐलान करते हुए कहा, ‘‘पोलैंड के प्रशंसकों को नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के मैच का इंतजार है. भारतीय खिलाड़ी के लिए पेरिस ओलंपिक के बाद यह पाकिस्तान के चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हिसाब बराबर करने का पहला मौका होगा.

आयोजकों ने कहा, ‘‘नदीम यूरोपीय सर्किट में ज्यादा स्पर्धाओं में भाग नहीं लेते है ऐसे में उनकी लय के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. वह 16 अगस्त को चोपड़ा की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है.’’ चोपड़ा हाल ही में 90 मीटर की बाधा पार करने वाले दुनिया के 26वें भाला फेंक खिलाड़ी बने हैं.

चोपड़ा ने मई में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ रजत मेडल जीता था. सिलेशिया डायमंड लीग के आयोजकों ने कहा, ‘‘इस सत्र में वह 90 मीटर से अधिक थ्रो करने वाले इतिहास के 26वें खिलाड़ी बन गए हैं.

वह निश्चित रूप से इसमें और सुधार करना चाहेगे.’’ मेंस की भाला फेंक में मौजूदा विश्व चैंपियन और मौजूदा ओलंपिक स्वर्ण मेडल विजेता के बीच मुकाबला सिलेसिया डायमंड लीग के मुख्य आकर्षणों में से एक होने वाला है.