Trending

रोमांचक मुकाबले में हार, भारत ने फिर भी जीती सीरीज, इंग्लैंड में फहराया परचम

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 में अंतिम गेंद पर हार मिली। सीरीज का आखिरी मुकाबला 5 विकेट गंवाने के बावजूद टीम इंडिया इंग्लैंड में इतिहास रचने में कामयाब रही। भारत ने पिछला मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई थी।

@BCCIWomen

ऐसे में पांचवां मैच हारने के बावजूद यह सीरीज 3-2 से भारत के नाम रही। इसी के साथ टीम इंडिया इंग्लैंड की सरजमीं पर पहली बार 2 से अधिक मैचों की टी-20 सीरीज जीतने में कामयाब रही। पांचवें मुकाबले में शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली, मगर उनकी यह पारी टीम इंडिया के काम नहीं आ सकी।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली 15 गेंदों पर स्मृति मंधाना और जेमीमा रोड्रिग्स पवेलियन लौट गई थीं। हालांकि शेफाली वर्मा एक छोर पर डटी रहीं और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। शेफाली ने 41 गेंदों पर 13 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 75 रनों की पारी खेली।

हैरानी की बात यह रही की टीम की कोई अन्य बैटर इस दौरान 25 रन का आंकड़ा तक नहीं छू सकी। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बोर्ड पर लगाए। 168 के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को सोफिया डंकले (46) और डेनिएल व्याट-हॉज (56) ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर 101 रन जोड़े।

पहले 10 ओवर में ही इंग्लैंड गेंद पर पकड़ बना चुकी थी, मगर ओपनिंग जोड़ी टूटने के बाद भारत ने वापसी करने की कोशिश की और अंत तक इंग्लिश बैट्सर्स को रन बनाने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड ने 168 रनों का टारगेट मैच की आखिरी गेंद पर चेज किया।